श्री गुरु नानकदेवजी के 551वें प्रकाश पर्व के तहत रविवार को गुरुद्वारा साहब से प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी शहर के मुख्य मार्गो से होकर पुन: गुरुद्वारा साहब पहुंची। इस दौरान स्त्री सत्संग जत्थे ने गुरबाणी का जसगान किया। प्रभात फेरी में निशान साहब की सेवा सरदार गगनदीपसिंह भाटिया व सरदार राजवीरसिंह ने की। प्रभात फेरी के बाद गुरुद्वारा साहब में निशान साहब की सेवा की गई। इसमें संगत द्वारा लगाए बोले सो निहाल के जयकारों से गुरुद्वारा साहब परिसर गूंज उठा। सोमवार को गुरुद्वारा साहब में कीर्तन दरबार सजेगा। इसके बाद गुरु के अटूट लंगर की सेवा नितेश पाटीदार परिवार द्वारा होगी। रात में बाल कवि दरबार व आतिशबाजी का आयोजन होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna Gurbani, Nishan Saheb served on main routes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mnip8V November 30, 2020 at 05:26AM https://ift.tt/1PKwoAf