STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

26 जनवरी को दिल्ली में किसान फहराएंगे तिरंगा;  जिले से 5 हजार किसान जाएंगे

क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने घोषणा की कि कृषि अध्यादेश वापस लेने की वार्ता का हल नहीं निकला तो 26 जनवरी को दिल्ली में किसान झंडा फहराएंगे। इस आयोजन में होशंगाबाद जिले से 5 हजार किसान अपने-अपने साधनों से जाएंगे।

रविवार को इटारसी से लगे मेहरागांव के एक गार्डन में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के 400 पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। संगठन अध्यक्ष राजपूत ने 55 मिनट के भाषण में तीन कृषि कानून से किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव बताए। इस कानून की कांट्रैक्ट फाॅर्मिंग से किसान बड़े पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएगा। उसे उपज का सही दाम नहीं मिलेगा और बड़ी कंपनियां अनाज व फल-सब्जियों की जमाखोरी कर मनमाने भाव पर बेचने को स्वतंत्र हो जाएंगी।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा दिल्ली में किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसान आंदोलन चल रहा है। उसकी बैठक की रणनीति तैयार की गई है। सरकार एवं किसान संगठनों के बीच 4 जनवरी को वार्ता होगी। इसमें तीन कृषि अध्यादेश वापस लेने की मांग की जाएगी। यदि वार्ता में हल नहीं निकलता है तो एवं मध्यप्रदेश के आसपास जिलों से भी किसान गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन करने दिल्ली जाएंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक बाबू सिंह राजपूत, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश यदुवंशी, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद निशानियां, सह सचिव राकेश यदुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता संतोष नागर, संभाग से रामकिशन निमोदिया, संतोष मौर्या, होशंगाबाद जिला अध्यक्ष हरपाल सोलंकी, जिला प्रवक्ता केशव साहू, जिला युवा अध्यक्ष अरुण पटेल, अरुण दुबे, प्रमोद गौर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इटारसी। मेहरागांव में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hCOZSG January 04, 2021 at 05:14AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

market stocks NSC