STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

बादलों ने रोकी ठंड; दिन का पारा 23 डिग्री, रात का सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

सोमवार को शहर में मानसून के दिनों की तरह बादल छा गए। दोपहर 12 बजे करीब संगम नगर, बड़ा गणपति तरफ तेज बारिश हुई, लेकिन इसी समय बाकी शहर में बूंदाबांदी हुई। बुधवार को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। 20 किमी की रफ्तार से चली पूर्वी हवा ने तापमान में कमी ला दी है।

रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को यह 23.6 डिग्री होकर सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आई है। यह 16.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। आमतौर पर जनवरी में मौसम साफ रहता है और ठंड भी कंपकंपाने वाली होती है। इस बार मौसम एकदम अलग है।

आज मावठे के आसार
मंगलवार काे इंदाैर, हाेशंगाबाद, भाेपाल संभाग में कहीं-कहीं मावठा पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुगलबंदी बारिश-पूर्वी हवा की। चंद मिनटों के लिए ही सूरज के दर्शन हो पाए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hKsaMM January 05, 2021 at 05:18AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

market stocks NSC