बुरहानपुर जिले के बोदरली वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक रवि दीक्षित (34) निवासी वत्सला विहार कॉलोनी की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। रवि शुक्रवार सुबह विभागीय कार्य से अपने साथियों के साथ खरगोन गया हुआ था। रात को वापसी में देशगांव के पास रवि की अचानक तबीयत गई। उल्टी होने के बाद रवि किसी तरह से अपने घर तक पहुंचा। यहां रात 8.30 बजे फिर उल्टी हुई।
रात 10.30 बजे रवि को उसके दोस्त व परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी कपड़े पहनते समय उल्टी हुई और रवि गिर गया। परिजन के अनुसार रवि को उल्टी के साथ ही सीने में भी दर्द हो रहा था। रात करीब 11 बजे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया। तब तक रवि की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रवि की इच्छा खरगोन जाने की नहीं थी, इसके बावजूद उसे अधिकारियों ने खरगोन भेजा। जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाेदरली वन परिक्षेत्र के रेंजर रामदास कास्डे ने बताया कि विभागीय कार्य से रवि को भेजा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vomiting on the way while returning from duty, suspicious death of forest guard


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qypy8L December 06, 2020 at 05:16AM https://ift.tt/1PKwoAf