STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े तो चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया

घरेलू गैस के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग ने बुधवार को जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया। जिला महिला कांग्रेस में अध्यक्ष माधवी मिश्रा ने कहा, दिसंबर में ही रसोई गैस के दाम 100 रुपए बढ़ गए। ऐसे दाम बढ़ते गए तो रसोई में खाना बनाना महंगा हो जाएगा। यह खबर भी आ रही है कि एलपीजी के दाम हर हफ्ते तय होंगे, जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम हर रोज तय किए जाते हैं।

दिसंबर में दो बार रसोई गैस सिलेंडर के भाव बढ़ चुके हैं। हालांकि पिछले 5 महीने से गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे। जुलाई 2020 से कीमत स्थिर थी। गैस सिलेंडर के दाम को लेकर भास्कर ने शहर की गैस एजेंसी के प्रबंधक से बात की। उनका कहना था कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम दिसंबर की 2 और 13 तारीख को बढ़े हैं। नए रेट पर ही सिलेंडर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इटारसी। महिलाओं ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध जताया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37IjMdA December 24, 2020 at 05:19AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

market stocks NSC