STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की नाक काटी, खुद फिनाइल पीकर हुआ बेसुध, दाेनाें भर्ती

शहर के शिवाजी वार्ड के रिमझिरिया इलाके में शुक्रवार तड़के सिरफिरे युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए चाकू से उसकी नाक काट दी। उसके कान व मुंह के आसपास भी घाव हैं। घटना के बाद आराेपी ने फिनाइल पी लिया। जिससे खुद बेहाेश हाे गया। बेटी ने थाने में सूचना दी। दाेनाें काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाेपालगंज पुलिस ने इस मामले में देर शाम केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रिमझिरिया निवासी प्रमाेद रैकवार काे अपनी पत्नी मीना रैकवार के चरित्र पर संदेह था। आए दिन दाेनाें के बीच विवाद हाे रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे प्रमाेद ने साेते समय पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पहले उसने नाक काटी। जिससे नाक के आगे का कुछ हिस्सा कट गया। इसके बाद उसके कान भी काटने का प्रयास किया। मुंह पर भी चाकू के निशान हैं।

हालांकि कान कट नहीं पाए। खून से लतपत पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई ताे बच्चे जाग गए। पड़ाेस के लाेग भी आ गए। इस बीच प्रमाेद ने घर में रखा फिनाइल पीकर जान देने की काेशिश की। गाेपालगंज थाने से पुलिस माैके पर पहुंची। पति-पत्नी काे जिला अस्पताल ले जाया गया। दाेनाें का इलाज चल रहा है।

बेटी बाेली- आए दिन मम्मी काे पीटते हैं पापा: मीना की बेटी महक ने बताया कि उसके पापा का आए दिन मम्मी से झगड़ा हाेता है। वे मम्मी से मारपीट करते हैं। आज सुबह मम्मी की चींख सुनकर मेरी नींद खुली। मम्मी के मुंह व नाक से खून बह रहा था। पापा ने फिनायल पी लिया था। मेरा एक भाई भी है। इस घटना से हम लाेग डरे हुए हैं। मैंने थाने में सूचना दी।

गाेपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह ने बताया कि प्रमाेद झगड़ालू किस्म का है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र काे लेकर संदेह था। जिससे उसने अलसुबह चाकू से उस पर हमला कर दिया। मीना की बेटी महक की रिपाेर्ट पर आराेपी के खिलाफ धारा 323,324,506 के तहत केस दर्ज किया है। डाॅक्टर की रिपाेर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रमाेद रैकवार जिसने पत्नी की नाक काटी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/331HZZm November 21, 2020 at 05:17AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

market stocks NSC