STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्बेट गन के धुएं से 6 बच्चों की आंखें हुई खराब, जल रहा आंखों का काॅर्निया

शहर में इन दिनों कार्बेट गन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है लेकिन इस कार्बेट गन से बच्चों की आंखों के काॅर्निया जल रहे हैं। जिससे बच्चों की आंखें खराब हो रही हैं। अब तक करीब 6 बच्चों की आंखें खराब हुई हैं। इसमें से तीन बच्चों को इलाज के लिए इंदौर रैफर किया है। आंखें खराब होने की सूचना पर पुलिस कार्बेट गन बेचने वाले फेरी वालों की खोजबीन कर रहे हैं। साथ ही शहर में जिन लोगों के पास यह गन है। उनसे गन को एकत्र किया जा रहा है ताकि इससे अन्य बच्चे प्रभावित न हो।

एक्सपर्ट बोले... 30% खराब हो रही आंखें

निजी अस्पताल के डॉ. रविश जैन ने बताया इस गन में उपयोग होने वाला कार्बेट आंखों के लिए खतरनाक है। कार्बेट गैस आंखों में जाने से काॅर्निया जल जाता है। अधिक उपयोग से काॅर्निया गलना शुरू हो सकता है। जिससे संबंधित की आंखों की रोशनी जा सकती है। हमारे पास 6 बच्चे आए। जिनका काॅर्निया करीब 30% खराब हो चुकी है। इसमें 3 अधिक प्रभावितो को इंदौर रैफर किया है।

पीवीसी पाइप से बनी गन, विस्फोट जैसी आती है आवाज
इस गन का निर्माण बच्चे के खिलौनों के रूप में किया है। जो बच्चों को आकर्षित करती है। इसका निर्माण पीवीसी पाइप से किया है। जिसमें कार्बेट का टुकड़े पर पानी डालकर हिलाने पर गैस बनती है। गन के पीछे लगे लाइटर को दबाने पर उसमें से चिंगारी निकलती है। जिसके कारण विस्फोट होता है। साथ ही कार्बन का धुआं उड़ता है। अधिक आवाज आने से कई लोग इसका उपयोग खेत में जंगली सुअरों को भगाने के लिए कर रहे हैं।

नगर पालिका लोगों को करेगी जागरूक, न करें इस बंदूक का उपयोग

टीआई ललित सिंह डांगुर ने बताया गन बेचने वालों की तलाश की जा रही है लेकिन वह क्षेत्र से बाहर चले गए हैं। इस संबंध में एसडीएम, एसडीओपी व तहसीलदार को सूचना दी गई है। साथ ही इस गन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए अफसरों से निवेदन किया है। लोगों को जागरुक करने के लिए नगर पालिका से इसका उपयोग न कर पुलिस को इसे देने के लिए अपील की जा रही है।

250 रुपए है कीमत
शहर में सोमवार को अन्य क्षेत्र से आए फेरी वाले कार्बेट गन लेकर घूम रहे थे। जिसकी कीमत करीब 250 रुपए बताई जा रही थी। शहर में गन बिक्री के बाद वह आसपास के कई गांवों में भी गन को बेच रहे हैं। इस गन में उपयोग किए जाने वाला कार्बेट के धुएं से बच्चों की आंखें खराब हो रही हैं। इसका असर आंखों पर दिखाई देने के बाद शहर के आंखों के डॉक्टरों के पास इस तरह की बीमारी के मरीज आने लगे। जिसमें कार्बेट के धुएं के कारण काॅर्निया का सुजना व जलना बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corruption of eyes of 6 children due to smoke of carbate gun, burning eye cornea


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Zes4a November 06, 2020 at 05:05AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

market stocks NSC