STOCK MARKET UPDATE

Ticker

6/recent/ticker-posts

पिछले पांच दिनों में रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट

सोमवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिर कर सोमवार को 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पांच दिनों में 3.5 डिग्री की गिरावट अब तक दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 13.5 दर्ज किया गया। वहीं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 15.6 दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के नोडल एके श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। हवाएं उत्तरी पश्चिमी चल रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। तापमान में आई गिरावट व सर्दी की दस्तक के साथ ही लोगों का खानपान बदलने लगा। लोग फुल आस्तीन के कपड़ों के साथ गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे। बाजार में भी गर्म कपड़ों की डिमांड निकलने लगी। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वेटर आदि की मांग कर रहे हैं। गीले खेत व ठंडी हवा किसान को ठिठुरने के लिए मजबूर कर रही है।

श्रीवास्तव के अनुसार आने वाले दिनों में कभी दिन तो कभी रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। हल्के बादलों के आने जाने का दौर भी चलेगा, लेकिन बारिश या बूंदाबांदी की संभावनाएं नहीं रहेगी। तापमान गिरने से सर्दी बढ़ेगी।

पिछले 5 दिनों में किस तरह घटा तापमान

तारीख न्यूनतम अधिकतम
29 अक्टूबर 17.5 33.5
30 अक्टूबर 16.0 33.2
31 अक्टूबर 15.7 32.6
1 नवंबर 15.6 31.6
2 नवंबर 13.5 30.5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34SoZ0I November 03, 2020 at 05:10AM https://ift.tt/1PKwoAf

Post a Comment

0 Comments

Custom Real-Time Chart Widget

market stocks NSC