दक्षिणी हवाओं के चलते शहर में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अगर बारिश होती है तो ठंड और बढ़ जाएगी। हालांकि इन हवाओं के प्रभाव से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.5 तथा न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे (25.3 डिग्री) चला गया है। इससे दिन के वक्त भी ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और इस इलाके से जुड़े प्रदेश के जिलों में बारिश होने के कारण जिले में सर्दी बढ़ गई है। अगले 24 घंटे के दौरान शहर में भी बारिश होने की आशंका है। यदि बारिश होती है तो तापमान 14 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया यह सामान्य से 2 डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इससे एक दिन पहले
गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
2 हजार मीटर रही दृश्यता
मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी का असर दृश्यता पर नहीं पड़ा है। लिहाजा शुक्रवार को सुबह 2 मीटर दृश्यता सामान्य रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Mthr3 November 21, 2020 at 05:18AM https://ift.tt/1PKwoAf



0 Comments