बादल आने से रात का तापमान बढ़ रहा है। दिन में हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। वहीं बीती रात एक डिग्री तापमान बढ़ा है। तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 15.6 डिग्री रहा। बादल आने से दिन में भी तापमान बढ़ा है। हालांकि माैसम विभाग के अनुसार कल से बादल हटना शुरू हाे जाएंगे। इससे ठंड आएगी।
इसके बाद तापमान कम हाेना शुरू हाे जाएगा। रविवार काे भी बादल रहे। सुबह बादलाें के कारण सूर्यदेव देरी से निकले। दाेपहर में बादल रहे। हल्की बूंदा-बांदी रही। शाम के समय बादल कम हुए। माैसम विभाग के वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार कल से बादल कम हाेना शुरू हाे जाएंगे। मंगलवार काे माैसम रहने का अनुमान है। इसके बाद दिन और रात में ठंड बढ़ेगी। हालांकि तापमान ज्यादा नीचे नहीं जाएगा।
पचमढ़ी में ठंड बढ़ने लगी है। रात का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 7 डिग्री था। वहीं दिन का तापमान 25.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले तापमान 25 डिग्री तापमान था।
मौसम : जनवरी में पिछले साल सबसे कम 8 डिग्री रहा था तापमान
दिसंबर में ठंड कम रहने के बाद अब जनवरी में ठंड पर सभी की नजर है। माैसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पिछले साल जनवरी माह में सबसे कम तापमान 8 डिग्री 11 जनवरी काे रहा था। वहीं दिन का सबसे कम तापमान 19 जनवरी काे 20.5 डिग्री रहा है। यानी मकर संक्रांति के बाद से तापमान में ज्यादा कमी नहीं रही थी। ठंडी हवा जरूर चली थी, लेकिन तापमान बहुत कम नहीं हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KX85ai January 04, 2021 at 05:14AM https://ift.tt/1PKwoAf





0 Comments