केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लागू किए तीन कानून का विराेध किसानों द्वारा दिल्ली में किया जा रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार शनिवार काे जिला कांग्रेस सेवादल की हरदा इकाई ने भी राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन दिया।

कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि संबंधी लागू तीनाें नए कानूनों का किसानों द्वारा जमकर विराेध किया जा रहा है। ये कानून किसान व खेती विराेधी हैं।

इसके पीछे सरकार की मंशा किसानों काे लाभ पहुंचाने के बजाय उद्योगपतियों के मुनाफा काे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सेवादल ने शनिवार काे सभी जिलाें में एक साथ इस कानून के विराेध में कलेक्टरों के जरिए राष्ट्रपति ने नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया।

इसी कड़ी में शनिवार काे हरदा में ज्ञापन देकर किसानों के आंदाेलन काे कांग्रेस ने समर्थन दिया। ज्ञापन देते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, पीसीसी के पूर्व सचिव प्रकाशचंद्र वशिष्ठ, पूर्व विधायक आरके दाेगने, प्रदेश प्रशिक्षक गाेविंद व्यास, महामंत्री माेहन सांई, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मनाेज कुचबंदिया, विक्रांत अग्रवाल समेत अनेक कांग्रेसी व पदाधिकारी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Seva Dal supported the movement of farmers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33KUOaW December 06, 2020 at 05:12AM https://ift.tt/1PKwoAf