थाना क्षेत्र के सरकनपुर मार्ग पर एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार संतोष पिता महेंद्र अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी सरकनपुर रविवार की रात 8 बजे के करीब भिलोनी से सरकनपुर अपने घर लौट रहा था, लेकिन सरकनपुर पहुंचने के पूर्वी उसकी बाइक रात 8 बजे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
जिससे बाइक चालक संतोष अहिरवार को सिर में गंभीर चोटें आईं। बाइक सवार के कान से खून बहने लगा। जिसे 108 एंबुलेंस के पायलट आरिफ खान व ईएमटी विनोद विश्वकर्मा द्वारा गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, हालत खराब होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QGYF3 November 03, 2020 at 05:12AM https://ift.tt/1PKwoAf



0 Comments